परिचय

 

Dr. Brij Ratan Joshi

बहुविध अनुशासनों में सक्रिय ब्रजरतन जोशी (जन्म 9 मई, 1973,बीकानेर) कवि, संपादक, आलोचक, अनुवादक और शोधकर्ता हैं। जोशी द्वारा लिखित – संपादित ग्रंथों में भाषा एक सराय है, प्रेम कसौली है (कविता) नाट्यन्वेषण, अनुभव और उत्कर्ष, (आलोचना) जल और समाज, हिन्दी व्याकरण सार,अनुसंधान:स्वरूप और आयाम, (शोध) संगीत: संस्कृति की प्रकृति, हिन्दी कहानी : नया स्वर, माटी के गगन गिल विशेषांक अंतर्लय का विन्यास आदि उल्लेखनीय हैं। संस्कृति, साहित्य, नाट्यालोचना, विचार, अनुसंधान,लोक विद्याओं में गहरी रूचि।

  • सम्प्रतिः राजकीय डूंगर महाविद्यालय में आचार्य हिन्दी हैं।
  • सह – अध्येता ,भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान ,शिमला।(2022 से 2024)
  • सदस्य,हिंदी परामर्श मण्डल,साहित्य अकादमी ,दिल्ली।(2023 से 2027)
  • राज्य प्रतिनिधि वित्त समिति ,सरस्वती सभा, राजस्थान साहित्य अकादमी,उदयपुर।
  • संपादक, मधुमती (2019 से 2023)
  • उपाध्यक्ष, जे एस एस बीकानेर के 2023 से 2026 ।
  • संयुक्त सचिव बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति के।

पुरस्कार एवं सम्मान :

  • महाविद्यालय जीवन में राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर के भत्तमाल जोशी पुरस्कार से पुरस्कृत, 1997।
  • राजस्थान सरकार के साहित्य, कला और संस्कृति विभाग की ओर से संस्कृति सम्मान 2022।
  • राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर के संस्कृति सम्मान 2023 से सम्मानित।
  • समय समय पर विविध संगठनों और मीडिया हाउस से भी यूथ आइकन अवार्ड सहित विभिन्न अवसरों पर पुरस्कृत एवं सम्मानित।

Latest Posts