प्रिय सहृदय मित्रो,
शब्दों के साथ चलते हुए बरसों बीत गए। कभी कविता बनकर, कभी आलोचना की कसौटी पर, कभी शोध की धूल-भरी पगडंडियों पर और कभी अनुवाद के पुल पर। इस यात्रा में आप सबका साथ ही मेरी सबसे बड़ी पूँजी रहा है।
आज मन में एक आत्मीय सुख है कि अब मेरे लेखन का एक अपना घर है:
सहृदय — https://sahriday.in
यह केवल एक वेबसाइट नहीं, एक आँगन है, जहाँ मैं नियमित रूप से अपनी कविताएँ, आलोचनात्मक लेख, शोध, अनुवाद, शिक्षा और संपादन से जुड़ी सामग्री तथा विचार साझा करता रहूँगा।
जो बातें अब तक बिखरी हुई थीं, वे यहाँ एक जगह सहेजी मिलेंगी।
हमारी परंपरा में ‘सहृदय’ वह है जो रचना को केवल पढ़ता नहीं, उसे अपने हृदय में जीता है। आप सब मेरे लिए वही सहृदय हैं। इसलिए यह नाम आपको ही समर्पित है।
आइए, इस आँगन में बैठिए, पढ़िए, ठहरिए और अपनी बात भी कहिए। साइट पर अपना ईमेल डालकर सदस्यता ले लें, ताकि हर नई रचना सीधे आप तक पहुँचे।
शब्दों के इस साझा सफ़र में आपका स्वागत है।
सस्नेह,
ब्रजरतन जोशी
